सुल्तानपुर पट्टी में अनियंत्रित पलटी बस को उठाती क्रेन।
- फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। नगर के वाल्मीकि मोड़ पर रविवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस चालक के साथ ही दो अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बस की सवारियों को भी सुरक्षित निकाला।
रविवार सुबह करीब तीन बजे 47 यात्रियों को लेकर एक बस जालंधर से बनबसा जा रही थी। नगर के वाल्मीकि मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस चालक जगदीश और बस में सवार यात्री महेंद्र पांडे निवासी बहजोई, दीपक शर्मा निवासी पिपलिया घायल हो गए। बस में सवार अन्य यात्री भी बस में फंसे रहे गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी विपिन जोशी ने बताया कि 108 की सहायता से तीनों घायलों को बाजपुर सरकारी अस्पताल भेजा गया। क्रेन की मदद से बस को निकालने के बाद यात्रियों को दूसरी बस की मदद से बनबसा के लिए रवाना किया।