बाजपुर रामलीला में सीता स्वयंवर संवाद के दौरान धनुष को हाथ में लिए श्री राम
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। रामलीला कमेटी की ओर से चल रही शहर की मुख्य रामलीला में शनिवार रात चौथे दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम लीला का संवाद कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सीता स्वयंवर मेें राजा जनक के दरबार में पहुंचे विभिन्न राजाओं ने भी धनुष पर विजय प्राप्त करने के दृश्यों को कलाकारों ने बड़े ही रोचकता से प्रस्तुत किया। रामलीला कमेटी ने दर्शकों को मास्क वितरण किए। मौके पर सत्यवान गर्ग, ओपी अग्रवाल, गजानंद मित्तल, विमल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, संजीव बंसल, बंटी ठक्कर, राजू वाल्मीकि, नन्नूराम, राजेंद्र आदि थे।