काशीपुर। रोडवेज की पुरानी बसों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। इन कैमरों से बस के भीतर होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखना था। वर्तमान में जो नई बसें डिपो को मिल रही हैं उनमें लगे कैमरे चल रहे हैं।
काशीपुर डिपो से करीब 49 बसें संचालित होती हैं। यहां से दिल्ली, देहरादून, आगरा, जयपुर, बरेली, पीलीभीत सहित अन्य राज्य और डिपो के लिए बसें संचालित होती हैं। पहाड़ से आने वाले यात्री रामनगर से दिल्ली के लिए बसों में सवार होते हैं और काशीपुर डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली अधिकतर बसें रामनगर डिपो से चलती हैं।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों में कैमरे लगाए थे। सूत्रों की मानें तो बसों में लगे कैमरे दो साल बाद ही खराब हो गए थे। डिपाे के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि पुरानी बसों खराब कैमरे ठीक करने के लिए पत्राचार किया जा चुका है।
फोटो संख्या 01 - काशीपुर डिपो की रोडवेज बसों लगे सीसीटीवी कैमरे, जो खराब हो चुके है। संवाद