फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किच्छा में गरजा बुलडोजर, कई पक्के निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
किच्छा में अतिक्रमण तोड़ती दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
किच्छा। प्रशासन ने बुधवार को नहर कवरिंग प्रोजेक्ट को गति देने के लिए व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नहर मार्ग पर बाधक बन रहे पक्के निर्माणों को ढहाने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। एसडीएम गौरव पांडे के नेतृत्व में सुबह से ही टीम नहर किनारे पहुंची और चिह्नित अतिक्रमणों के ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान काफी तादात में लोगों की भीड़ एकत्रित होती रही हालांकि कड़े सुरक्षा प्रबंधों के कारण अभियान में किसी तरह की बाधा नहीं आई। प्रशासन ने बताया कि 87 अतिक्रमणों को चिह्नित किया गया है जिनमें से कई को मौके पर ही जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासन के कड़े तेवरों को देखते हुए अधिकांश दुकानदार और मकान मालिक खुद अपने अतिक्रमण हटाते नजर आए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी गौरव पांडे, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी बीएस धोनी, कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू, एसएचओ सुंदरम शर्मा, प्रदीप मिश्रा, क्षेत्रीय पटवारी शेखर आर्य सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीएसी के जवान भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि नहर कवरिंग प्रोजेक्ट किच्छा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें