तिक्रमित क्षेत्र का किया जाएगा निरीक्षण
एसडीएम ने बताया कि व्यापारियों को दी गई मोहलत के बाद आने वाले बृहस्पतिवार को अतिक्रमित क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। वहां तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, कोतवाली की कार्यवाहक कोतवाल बसंती आर्य, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल, अवर अभियंता सतपाल सिंह, पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, नानकमत्ता के थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, राजस्व उप निरीक्षक रामअवतार आदि थे।
ये है मामला
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सतपाल सिंह के अनुसार साल 2018 में हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। बीते सात जनवरी 2021 को हाईकोर्ट ने वेंडिंग जोन निर्धारित कर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
600 मीटर लंबे नाले का होना है निर्माण
सितारगंज। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सतपाल सिंह ने बताया कि मीना बाजार की रोड चौड़ी होनी है। फिर करीब 600 मीटर लंबे नाले का निर्माण किया जाना है। इसमें दोनों तरफ एक मीटर चौड़ा नाला होगा। वर्तमान में यह सड़क पटरी समेत नौ मीटर चौड़ी है। इसका विस्तार कर पटरी समेत 20 मीटर सड़क बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें...मासूम को मार डाला: कलेजे के टुकड़े की मौत से बिखर गया परिवार, बिलख रही मां, दादी की तड़प बयां कर रहे ये शब्द
रोत-बिलखते रहे व्यवसायियों के परिवार
सितारगंज। अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलते ही कई व्यवसायियों के परिवार भी रोते बिलखते हुए अभियान रोकने की गुहार लगाते नजर आए। पर टीम पर गुहार का कोई असर नहीं हुआ।