रुद्रपुर में कॉन्फ्लेक्स में निकले कीड़े।
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। एक नामी कंपनी के कॉन्फ्लेक्स में कीड़े निकलने से हड़कंप मच गया। उत्पाद को एक ब्रांडेड स्टोर से खरीदा गया था। इस मामले में जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य ने खाद्य अभिहीत अधिकारी को शिकायत की है। इसके अलावा कंपनी और स्टोर को नोटिस भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार किच्छा निवासी डॉ अमित श्रीवास्तव जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य है। उन्होंने बताया कि एक जून को उन्होंने किच्छा के नामी स्टोर से बहुराष्ट्रीय कंपनी का कॉन्फ्लेक्स खरीदा था। बृहस्पतिवार को इसे बनाकर बच्चे को दिया गया था, लेकिन थोड़ा खाने के बाद बच्चे को इसमे कीड़े दिखे तो उसने जानकारी उनको दी थी। पकाए कॉन्फ्लेक्स के साथ ही डिब्बे में बचे कॉन्फ्लेक्स में भी कीड़े थे। इसे देख बच्चा भी सुबह से परेशान है। बताया कि ये मामला गंभीर होने के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य से खिड़वाड़ करने वाला है। इसकी एक्सपायरी डेट भी खत्म नहीं हुई है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत कर सैम्पल लेने को कहा गया है। इसके अलावा कंपनी के साथ ही उत्पाद बेचने वाले स्टोर को भी नोटिस भेजा जाएगा। इसकी प्रति स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की भी दी जाएगी। इधर स्टोर संचालक से संपर्क नहीं हो सका है।
रुद्रपुर में कॉन्फ्लेक्स में निकले कीड़े।
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर में कॉन्फ्लेक्स में निकले कीड़े।