फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मधुमक्खी पालन व ग्रामोद्योग में योगदान पर बुघानी सम्मानित

Sun, 04 Oct 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। भरतपुर निवासी सेवानिवृत्त जिला ग्रामोद्योग अधिकारी भुवन चंद्र बुघानी को खादी ग्रामोद्योग, मधुमक्खी पालन, स्वरोजगार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान से सम्मानित किया गया। देहरादून में एक अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

बुघानी वर्ष 1980 में महाबलेश्वर स्थित केंद्रीय मधुमक्खी अनुसंधान संस्थान से प्रशिक्षण लेने के बाद से मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे करीब 450 बी-कॉलोनियों का प्रबंधन कर रहे हैं। वह शांतिपुरी स्थित डीबी हनी इंटरप्राइजेज में तकनीकी सलाहकार के रूप में शहद की गुणवत्ता एवं प्रसंस्करण संबंधी मार्गदर्शन दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार, ग्रामोद्योग और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के साथ स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें