फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना समिति की बोर्ड बैठक में 1.43 करोड़ का बजट पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति की बोर्ड बैठक में यूरिया की किल्लत, वर्ष 2017 से बैलेंस सीट नहीं बनने एवं 1.40 लाख के बोरिंग का मुद्दा छाया रहा। बोर्ड बैठक में एक करोड़ 43 लाख 79 हजार 716 रुपये के खर्च का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

समिति के सभागार मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष भगवंत सिंह खालसा की अध्यक्षता एवं विशेष सचिव सुजयेश नवानी के संचालन में बैठक संपन्न हुई। आम सहमति से निर्णय लिया गया कि ग्राम पुरनापुर में चल रहे दोनों सेंटर यथावत चलाए जाएंगे।
एकमत हुए डायरेक्टरों ने कहा कि यदि चीनी मिल किच्छा दोनों सेंटरों को चलने में असमर्थ है तो एक सेंटर बाजपुर चीनी मिल को सौंपा जाए। बैठक में एक एकड़ में तीन कट्टे यूरिया को अपर्याप्त बताया गया है।
विज्ञापन

डायरेक्टरों ने कहा कि खुले बाजार में मिलने वाली यूरिया के साथ खाद विक्रेता कीटनाशक सहित अन्य सामग्री सौंपते है। उन्होंने खाद की उचित व्यवस्था की मांग की। बैठक में विनीत सक्सेना, निखिलेश पंत, मनमोहन सिंह सोहल, जसवीर सिंह, अमरीक सिंह, रजविन्द्र कौर, मान सिंह तथा शिव कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें