फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: बसपा नेता ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

Thu, 05 Sep 2024 04:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बसपा नेता ने पिता-पुत्र पर मारपीट, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में बसपा नेता ने पिता-पुत्र पर मारपीट, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी अख्तर अली माहीगीर ने कहा कि बुधवार को वह अपने कूलर के कारखाने पर बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही विनय चौधरी और उसका बेटा सौरभ वहां एक ई-रिक्शा चालक के साथ विवाद करने लगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Lohaghat: छात्रा से छेड़खानी के मामले का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने थाना घेरा, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक

उन्होंने विवाद को निपटाने की कोशिश की तो पिता-पुत्र रिक्शावाले को छोड़कर उनके साथ गालीगलौज करने लगे। दोनों ने उन पर हमला कर दिया। बमुश्किल उन्होंने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें