फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल 78 रुपये में प्रतिदिन देगा दो जीबी डाटा

Fri, 19 Oct 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने लोगों को आकर्षित करने के लिए दीपावली ऑफर शुरू किया है। 78 रुपये के इस प्लान की वैधता दस दिन होगी, जिसमें हर रोज दो जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। यह ऑफर 10 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


बीएसएनएल के सब डिविजनल इंजीनियर अरुण कुमार छाबड़ा ने बताया कि यह प्लान दीपावली में उपभोक्ताओं के लिए एक तोहफा है। ऑफर 16 अक्तूबर से शुरू हुआ है और 10 नवंबर तक जारी रहेगा। इस अवधि में उपभोक्ता बीएसएनएल की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


यह प्लान सिग्नल के अनुसार टू जी, थ्री जी और फोर जी पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि इस ऑफर का लाभ उठाकर ग्राहक अपनी दीपावली को यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें