फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में कंटेनर से टूटे पीपल के पेड़ से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त 

Sun, 19 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में सड़क पर गिरा टूटा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। एक कंटेनर की टक्कर से मंदिर के आगे खड़ा पीपल का पुराना पेड़ टूटकर बिजली की लाइन में गिर गया। इस कारण बिजली के तार टूटने से रामनगर रोड पर तकरीबन 10 घंटे विद्युत सप्लाई ठप रही। शनिवार की सुबह करीब सात बजे चीमा चौराहे के पास रामनगर हाइवे पर स्थित संतोषी माता के मंदिर के सामने खड़ा पीपल के पुराने पेड़ से तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कंटेनर पेड़ के हिस्से को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए ले गया। कुछ दूरी के बाद पेड़ की टहनी से हाइवे पर लगे बिजली के चार पोलों की लाइन के चार तार टूट गए। इससे काफी देर तक वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। जेसीबी से पेड़ की मोटी टहनी को हटाया गया। इस कारण रामनगर रोड के करीब 200 उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।

इससे कई दफ्तरों का कामकाज भी दिनभर ठप रहा। आठ लोगों की टीम ने टूटे बिजली के तारों को कड़ी मशक्कत के बाद जोड़ा। करीब 10 घंटे के बाद शाम को ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। जेई दीपक शर्मा ने बताया कि इससे ऊर्जा निगम को करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। सीसीटीवी में कंटेनर तो दिख रहा लेकिन उसका नंबर दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस में अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें