फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू की गैर मौजूदगी में बेलगाम हुए बाइक सवार

Sat, 18 Feb 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
यातायात के नियमों की अनदेखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूती देने के लिए पिछले साल लांच की गई सीपीयू के शहर में गैरहाजिर रहने से बाइक सवार बेलगाम होकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। असल में सीपीयू कर्मी विधानसभा चुनाव में ड्यूटी रहने के कारण शहर से बाहर हैं, जिनकी 19 फरवरी को वापस आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सीपीयू की गैरमौजूदगी में बाइक सवार बेरोकटोक सड़कों पर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल सीपीयू को शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लांच किया गया था। इसके तहत 34 सीपीयू पुलिस कर्मियों को तैनाती मिली थी। इसका असर यह रहा था कि कुछ ही दिनों में बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले सवार हेलमेट पहने नजर आने लगे थे। वहीं सीपीयू ने बेरोकटोक बाइक चलाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए उनकी रफ्तार पर अंकुश लगाया था। 

रुद्रपुर। सीपीयू पुलिस कर्मियों के बाहर होने के कारण यातायात पुलिस को रोजाना 35- 40 हजार का नुकसान हो रहा है। सीपीयू प्रभारी भगवत राणा ने बताया कि सीपीयू पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के रोजाना भारी संख्या में चालान करती थी। इसके अलावा यातायात नियम तोड़ने वालों से भी नियम के मुताबिक पैसा वसूला जाता था। सीपीयू पुलिस द्वारा किए जाने वाले चालान की रकम रोजाना तकरीबन चालीस हजार बैठती थी। राणा के अनुसार सीपीयू के नहीं होने से विभाग को रोजाना चालीस हजार रुपये तक का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें