फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिडकुल की टूटी सड़कों ने बढ़ाई उद्योगों की मुश्किलें

Mon, 04 May 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में खराब सड़कें अब उद्योगों के लिए चुनौती बनती जा रही है। लंबे समय से गड्ढों में तब्दील सड़कें न केवल माल ढुलाई को प्रभावित कर रही हैं बल्कि समय और लागत दोनों बढ़ा रही हैं। उद्योग संचालकों का कहना है कि यदि बरसात से पहले इनकी मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में कई प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिससे ट्रकों और कंटेनरों की आवाजाही धीमी पड़ गई है। खासकर कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार माल की डिलीवरी में देरी हो रही है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ रहा है और कंपनियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। सेक्टर दो, चार, पांच, छह और दस में सड़कों की हालत लंबे समय से बदहाल है।
उत्पादन हो रहा प्रभावित
सड़कों की हालत खराब होने से ट्रकों की आवाजाही में दिक्कत होती है जिससे समय पर माल पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो बरसात में हालात और खराब हो जाएंगे जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। -बीपी सिंह, एचआर हेड
विज्ञापन

गड्ढों और खराब रास्तों के कारण वाहनों की गति कम हो जाती है। कई बार गाड़ियों में खराबी आ जाती है जिससे खर्च बढ़ता है। डिलीवरी टाइम भी बढ़ रहा है जिससे ग्राहक असंतुष्ट हैं। -संदीप उपाध्याय, प्लांट हेड
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें