फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुलपति ने किया काशीपुर कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण

Mon, 04 May 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर पर भ्रमण किया। कुलपति केंद्र के प्रत्येक वैज्ञानिक, कार्मिक से मिले और उनकी समस्याओं को जाना। वहीं, केंद्र की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों और फार्म का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने कुलपति के समक्ष संचालित विभिन्न प्रसार कार्यों, परियोजनाओं की जानकारी दी। कुलपति ने केंद्र की ओर से अंगीकृत ग्रामों की समीक्षा और कृषकों की आय वृद्धि करने पर जोर दिया गया।
प्रभारी अधिकारी ने केंद्र पर विभिन्न इकाइयों जैसे मत्स्य पालन के अंतर्गत एक्वापोनिक यूनिट, हाइड्रोपोनिक यूनिट, वर्मी कंपोस्ट यूनिट, गाय, बकरी, मुर्गी, गृह विज्ञान के अंतर्गत इनफार्म सेंटर, कृषि विज्ञान का एजुकेशनल सेंटर और अन्य विषय की जानकारी दी।
विज्ञापन

केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा, गन्ना अनुसंधान के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. अनिल चंद्रा, कु. सबा मसऊद, रमेश कुमार, मनीष वाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें