रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने ग्राम शिवपुर में विधायक निधि से बने सामुदायिक भवन व टिन शेड के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। विधायक अरोरा ने कहा कि चुनाव के समय शिवपुर के ग्रामीणों ने टिन शेड व सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की थी। इस मांग को पूरा करने का काम किया गया है। उनकी कार्यशैली विकास कार्यों को करने की रही है। कहा कि भवन निर्माण से धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम हो सकेंगे। इससे पहले विधायक ई-रिक्शा से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। वहां पर मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, आयुष चिलाना, विशन सिंह, कौशल विश्वास, सरिता चौधरी, मनमोहन वाधवा, नरेश तपाली, पंकज सरदार आदि रहे।