फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहले दिन ब्रज और मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा

Sun, 01 Oct 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश का 35 वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह
विज्ञापन








काशीपुर। विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर से चार दिवसीय 35वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह शनिवार से शुरू हो गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर समारोह का शुभारंभ किया। पहले दिन ब्रज और मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

17 आयुवर्ग में बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में नीतू (ब्रज) और साक्षी (मेरठ) ने बाजी मारी। 800 मीटर दौड़ में अंतरा (ब्रज) पहले और वैष्णवी (उत्तराखंड) दूसरे स्थान पर हीं। बालकों की 200 मीटर दौड़ में आदित्य (मेरठ) पहले, हरीश (ब्रज) दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आर्यवीर (उत्तराखंड) को पहला और साहिल (मेरठ) को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या भारती पश्चिम यूपी के डोमेश्वर साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी बिहार के बेतिया में अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, ब्रज और मेरठ प्रांत की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह जीना, बीईओ आरएस नेगी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, अभिषेक गोयल, गुरविंदर चंडोक आदि थे।



पहले दो स्थानों पर रहे खिलाड़ी


14 आयु वर्ग बालक

200 मीटर दौड़ : नितिन (ब्रज) व अनुज (मेरठ)



600 मीटर दौड़ : अभिषेक (ब्रज) व अनुज (मेरठ)

चक्का फेंक : कृष्णा (मेरठ) व अरुण (ब्रज)



14 आयु वर्ग बालिका



200 मीटर दौड़ : आराध्या (ब्रज) व मीनाक्षी (मेरठ)

600 मीटर : आरती (उत्तराखंड) व लता (उत्तराखंड)



चक्का फेंक : हेमान्या (ब्रज) व गौरी (मेरठ)

11 आयु वर्ग बालक



200 मीटर दौड़ : कादिर (मेरठ) व रोहित (ब्रज)

लंबी कूद में उपलक्ष्य (ब्रज) व राहुल (ब्रज)



11 आयु वर्ग बालिका

200 मीटर दौड़ : शिवानी (मेरठ) व गुंजन (उत्तराखंड)

लंबी कूद : जागृति (ब्रज) व ईशिका (मेरठ)
चक्का फेंक : भावना (मेरठ) व काश्मा सिंह (ब्रज)

गोला फेंक : वंदना (मेरठ), काश्मा (ब्रज)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें