फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल: यूएस नगर, पिथौरागढ़, नैनीताल ने जीते मुकाबले

Sun, 01 Oct 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में लीग कम नॉकआउट स्पर्धा में खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
आज सुबह क्वार्टरफाइनल और शाम को होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन


रुद्रपुर। सातवीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल स्पर्धा के दूसरे दिन ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और नैनीताल की टीम ने अपने मुकाबले जीते। रविवार सुबह क्वार्टरफाइनल और शाम को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
शनिवार को मनोज सरकार स्टेडियम में रात 10 बजे तक लीग कम नॉकआउट आधार पर मैच खेले गए। आयोजक रमेश चंद्र लोहनी ने बताया कि पुरुष वर्ग में के पहले लीग मैच में हरिद्वार ने देहरादून, दूसरे मैच में यूएस नगर ने अल्मोड़ा और तीसरे मुकाबले में नैनीताल की टीम ने चंपावत को शिकस्त दी। महिला वर्ग में यूएस नगर ने हल्द्वानी और पिथौरागढ़ ने हरिद्वार को हराया। इससे पहले मुख्य अतिथि कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू और नरेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहां अजय राठी, अंकुश रौतेला, सुभाष पांडेय, विवेक मांगलिक, सुमित बमोला, गोविंद परिहार आदि थे।
विज्ञापन

-
फोटो- 15पी- रुद्रपुर स्टेडियम में लीग कम नॉकआउट स्पर्धा में खेलते खिलाड़ी।
-
गांधी जयंती पर स्टेडियम में क्राॅस कंट्री का होगा आयोजन

रुद्रपुर। दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर मनोज सरकार स्टेडियम में अंडर-16 आयु वर्ग बालक-बालिका व ओपन आयु वर्ग की क्राॅस कंट्री होगी। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को सुबह आठ बजे स्टेडियम में पहुंचना होगा। क्राॅस कंट्री में प्रत्येक आयु वर्ग में छह-छह खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन



जिले की फुटबाल टीम का कल होगा चयन ट्रायल
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम में जिले की फुटबाल टीम का चयन ट्रायल दो अक्तूबर को होगा। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति के ओपन बालकों की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन तीन से पांच अक्तूबर को हल्द्वानी स्टेडियम में किया जा रहा है। इसके देखते हुए एसटी के बालकों की टीम का चयन ट्रायल दो अक्तूबर को रुद्रपुर स्टेडियम में लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें