फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चटख धूप खिली, तराई में सामान्य से दो डिग्री बढ़ा तापमान

Sat, 18 Jan 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही मौसम ने एकदम करवट बदल ली है। सुबह से ही तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में सुबह-शाम मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। चटख धूप निकलने से बीते 24 घंटे के अंदर आठ डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद रात को हल्का कोहरा था। वहीं शुक्रवार की सुबह सूरज के दर्शन हुए। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा तो शुक्रवार को वह 08 डिग्री बढ़कर 24.0 डिग्री हो गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रपा तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 07.5 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि अब मौसम के साफ रहने का अनुमान है। इस समय सामान्य तापमान 22 डिग्री माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें