फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला नदी पर पुल निर्माण से सितारगंज-पंतनगर की दूरी होगी कम : उपाध्याय

Mon, 13 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। गौला नदी पर 250 मीटर लंबे पीएससी पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के ड्रीम परियोजनाओं में से एक थी।
विज्ञापन

रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि 18.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि पुल बनने से सितारगंज से पंतनगर तक का आवागमन अधिक सुगम होगा। इसका सीधा लाभ शक्तिफार्म, तिलियापुर, धौराडाम और सूर्यनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जब विजय बहुगुणा प्रदेश के सीएम थे, तब उन्होंने इस पुल का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा था जिसकी स्वीकृति भी मिली थी लेकिन सरकार बदलने के बाद यह परियोजना लंबित हो गई थी। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि इस पुल के निर्माण से धौराडाम जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें