सोमवार रात को आए भूकंप में पुरानी अनाज मंडी में एक मकान की छत पर लगी ईटें गिर गई, जिससे घर में सो रहे पति पत्नी और तीन बच्चे घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार बीती रात जब भूकंप आया तो पुरानी मंडी निवासी जानकी लाल अपने परिजनों के साथ घर पर सो रहा था। बतातें हैं कि भूकंप के समय जानकी लाल के मकान की छत के लेंटर की आधी ईटें घर के अंदर गिर गई। ईटों की चपेट में आने से जानकी लाल, उसकी पत्नी राधा, पुत्र पवन व मनमोहन एवं पुत्री शीतल घायल हो गई।
घटना के तुंरत बाद लोग सभी घायलों को अस्पताल ले आए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। सूचना पर पटवारी अशोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करके एसडीएम को रिपोर्ट दे दी है।