ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिया में धंस गई। इससे पुलिया भरभराकर गिर गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान पुलिया के आसपास खेल रहे बच्चे बाल-बाल मच गए। सिंचाई अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पुलिया का जायजा लिया।
रविवार सुबह करीब 11 बजे ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली रम्पुरा वार्ड छह में नहरपार ईंट डालने जा रही थी। जैसे ही वह बैगुल नहर पर बनी पुलिया को पार करने के लिए निकली कि ट्रैक्टर ट्राली के पुलिया पर चढ़ते ही पुलिया भरभराकर जोरदार आवाज के साथ गिर पड़ी।
इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और वहीं, पुलिया के पास खेल रहे बच्चों ने भी भागकर जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पूर्व विधायक नारायण पाल ने मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के अधिकारी को बुलाया। सिंचाई अधिकारी ने पुलिया का जायजा लिया। पाल ने कहा कि जल्द ही पुलिया का निर्माण कराया जाए।