विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और अन्य अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की पांच दिनी अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। फाइनल में बालिका वर्ग अंडर-17 में ब्रह्मा देवी (हापुड़), अंडर 19 में ब्रह्मा कुमारी (हापुड़) स्कूल की टीम और बालक वर्ग अंडर 17 में आरआर पब्लिक स्कूल (नूपुर, जिला बिजनौर, यूपी) की टीम और अंडर 19 में आईपीएस बागपत की टीम प्रथम रही। बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रेरणा, प्रज्ञा और बालक वर्ग में लविश, आकाश रहे। विजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड और यूपी से 139 टीमों ने हिस्सा लिया। बारिश के चलते पहली बार इंडोर मैट पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सोमवार को रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में हुए फाइनल मुकाबले में आठ टीमें पहुंची। इसमें अंडर-17 बालिका वर्ग में आचार्य कुलम हरिद्वार प्रथम, ब्रह्मा देवी हापुड़ द्वितीय, जेकेजी स्कूल तृतीय रहे। अंडर-19 वर्ग में ब्रह्मा कुमारी हापुड़ प्रथम, एल्केमिस्ट अकादमी खटीमा द्वितीय, मेरठ पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में आरआर पब्लिक स्कूल, नूपुर, बिजनौर प्रथम, द डिवाइन मदर इंडिया इंटरनेशनल स्कूल शाहजहांपुर द्वितीय, गोल्डन बेल्स एकेडमी तृतीय, अंडर 19 वर्ग में आईपीएस बागपत प्रथम, मीरीपीरी खालसा एकेडमी रुद्रपुर द्वितीय, जीएसएम पब्लिक स्कूल तृतीय रहे।
विजेता टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी दत्त गंगवार, कबड्डी एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मेजर सिंह, पूर्व प्रमुख दीनदयाल भुल्लर ने विजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक हरमंदर सिंह बरार ने अतिथियों का आभार जताते हुए उन्हे सम्मानित किया। संचालन पीटीआई फेजल और प्रदीप सिंह ने किया। वहां इंदरप्रीत सिंह सिद्धू, परमीन कौर, इंदरजीत कौर, प्रभा सिंह, नीतू रौतेला, डीपी गौड़ आदि थे।
फोटो 25बीजेडपी03पी बाजपुर रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष ईवरी प्रसाद गंगवार और अन्य अतिथि।