फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हरियाणा के छोरों ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Sun, 14 Dec 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सातवें पंजाब स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में हरियाणा की टीम ने खिताब अपने नाम किया। 65 किलो भार वर्ग में नानकपुरी टांडा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों की कुल 10 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव मलपुरी में सरदार गुरदीप सिंह जोहल की याद में आयोजित सातवें पंजाब स्टाइल कबड्डी कप में 65 किलो भार वर्ग और ओपन वर्ग में चार-चार टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। इसके अलावा लड़कियों की दो टीमों के शो मैच भी हुए। ओपन वर्ग का प्रथम इनाम 61 हजार रुपये, दूसरा इनाम 41 हजार रुपये दिया गया। इसी तरह 65 किलो भार वर्ग का प्रथम इनाम 31 हजार और दूसरा इनाम 21 हजार रुपये प्रदान किया गया। दलजीत सिंह मंगा ने पूरे टूर्नामेंट में रेफरी की जिम्मेदारी निभाई।
इसस पूर्व मुख्य अतिथि जत्थेदार बाबा मोहन सिंह, जत्थेदार बाबा कुलदीप सिंह, जत्थेदार बाबा पाल सिंह, दायित्वधारी सुरेश भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। अतिथियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों की ओर रुझान करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि दर्शन सिंह जोहल और गुरदेव सिंह जोहल परिवार के सहयोग से लगातार सात वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहां शहीद उधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरवीर सिंह जोहल, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल, बिलासपुर से गुरकीरत सिंह औलख, ब्लॉक प्रमुख बाजपुर जोरावर सिंह भुल्लर, नगर पंचायत नानकमत्ता अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, नवतेज पाल सिंह, भाकियू टिकैत के प्रदेश प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, हरियाणा से पहुंचे कोच सुरेश ताऊ, हरदेव सिंह सिद्धू व जसमेल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें