फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी में बरसेंगे काशीपुर के मुक्केबाजों के मुक्के

Wed, 01 Oct 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सात से नौ अक्तूबर तक होगी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

काशीपुर। हल्द्वानी में होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिद्वंद्वियों पर काशीपुर के मुक्केबाजों के मुक्के बरसेंगे। इसके लिए वे रिंग में पसीना बहा रहे हैं। यहां बेहतर प्रदर्शन करने पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे।
सात से नौ अक्तूबर तक हल्द्वानी में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मुक्केबाज भी प्रतिभाग करेंगे। कोच मुकेश बेलवाल ने बताया कि 48 किग्रा भार वर्ग में दिगंबर आर्या, 50 किग्रा में निखिल भंडारी, 52 किग्रा में अमन, 54 किग्रा में हिमांशु दानू, 58 किग्रा में पवन, 60 किग्रा में कृष कुमार अपने मुक्के का दम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि राज्य स्तर पर चयनित बॉक्सर अरुणाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्टेडियम की कोच ऋचा शर्मा ने बताया कि इसी प्रतियोगिता में स्टेडियम से 45 किग्रा में जैनब, 46-48 किग्रा में कविता, 48-50 किग्रा में सविता, 50-52 किग्रा में आर्यन चौहान भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें