फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर स्टेडियम की दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Sat, 19 Jan 2019 12:11 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूूरो 
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खेल विभाग और उत्तरांचल ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 16 वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की बालक-बालक वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ ही फाइनल मैच भी खेला जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग में पहला मैच ऊधमसिंह नगर और पौड़ी की टीम के बीच खेला गया। इसमें ऊधम सिंह नगर की टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरा मैच नैनीताल और स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून की टीम के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीम 2-0 से विजयी हुई। तीसरे मैच में चमोली की टीम ने उत्तरकाशी को पराजित किया। 

उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि सेमीफाइनल मैच में बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और देहरादून टीम के बीच मुकाबला होगा। दूसरा मैच काशीपुर स्टेडियम, चमोली की टीम के साथ खेला जाएगा, जबकि बालिका वर्ग में पौड़ी बनाम काशीपुर और देहरादून बनाम नैनीताल मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, जिला खेल समन्वयक माध्यमिक लक्ष्मण सिंह टाकुली, जिला खेल समन्वयक प्राथमिक राजेंद्र भाकुनी, वॉलीबाल कोच मिथिलेश कुमार, संजीव बुधौरी, अजय रौतेला, बीएन बेलवाल, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, कुंवर राम, हेमचंद, हेमलता, रामलाल, बबिता बिष्ट, आशा राणा, दीपक पांगती, धीरज जोशी, संजय पुनियानी, राजेंद्र कुमार, निशांत मेहता, सुधा जोशी, गोविंद परिहार, सुरेश बिष्ट मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें