फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण में कारगर साबित होगी श्यामनगर चौकी: आईजी

विज्ञापन
कुंडा के ग्राम श्यामनगर में आउट पोस्ट का उद्घाटन करते आईजी अजय रौतेला। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडा थाने के ग्राम श्यामनगर में ठाकुरद्वारा बार्डर पर निर्मित आउट पोस्ट का आईजी अजय रौतेला ने उद्घाटन किया। आईजी ने कहा कि यूपी और राज्य की सीमा पर चौकी की स्थापना से अपराध नियंत्रण के साथ ही तस्करी पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी। कुंडा थाने के ग्राम बाबरखेड़ा और हल्दुआ शाहू से ठाकुरद्वारा की ओर जाने वाले मार्ग पर श्यामनगर में आउट पोस्ट का निर्माण कराया गया है। वहां एसएसपी डीएस कुंवर, एएसपी प्रमोद कुमार, सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे, थाना प्रभारी अरविंद चौधरी, चौकी प्रभारी विनय मित्तल आदि थे। इधर, जसपुर में भी आईजी ने नवनिर्मित सूत मिल चौकी भवन का लोकार्पण किया। वहां पर कोतवाल जेएस देउपा आदि थे।
विज्ञापन

आईजी ने कांस्टेबल को लगाई फटकार
दिनेशपुर। आईजी अजय रौतेला ने शुक्रवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस बीच हवाई फायर की ड्रिल के दौरान एक फायर मिस होने पर कांस्टेबल को फटकार लगाई गई। इससे पहले आईजी को पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को लंबित पड़ी विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें