फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैती मेले के लिए दुकानों की बुकिंग शुरू

विज्ञापन
काशीपुर चैती मेले के लिए दुकानों की बुकिंग करते ठेकेदार। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काफी अटकलों के बाद अब चैती मेले को लेकर ठेकेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। मेला प्रशासन से वार्ता के बाद रविवार से ठेकेदारों ने मेले में दुकानें लगाने के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल यूपी और दिल्ली के दुकानदार बुकिंग के लिए पहुंचे हैं लेकिन मेले में पेयजल व्यवस्था व शौचालय निर्माण की कवायद अभी प्रशासन ने शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

चैती मेले के लिए कुछ दिन पूर्व टेंडर खोले गए थे लेकिन टेंडर लेने वाले ठेकेदारों को वर्क आर्डर न मिलने से मेले के आयोजन पर संशय बना हुआ था। इधर 13 अप्रैल से प्रस्तावित मेले के लिए शनिवार रात को मेला प्रशासन और ठेकेदारों के बीच हुई वार्ता में मेला लगाने को लेकर पूर्ण रूप से सहमति बन गई जिसके बाद रविवार से ठेकेदारों ने चैती मैदान में पहुंचकर दुकानों की बुकिंग शुरू कर दी है। ठेकेदार संजीव अग्रवाल ने बताया कि शनिवार देर रात मेला अधिकारी/एसडीएम गौरव कुमार से वार्ता के बाद कोविड नियमों के अनुुसार मेला लगाने पर सहमति बनी है। मेले में सभी तरह की दुकानें और झूले आदि लगेंगे। फिलहाल दिल्ली, यूपी के बदायूं, मुरादाबाद और रामपुर के दुकानदार दुकानों की बुकिंग करा रहे हैं। 13 अप्रैल से पहले दुकानें तैयार कर बिजली की व्यवस्था भी कर ली जाएगी।
इधर मेेला प्रशासन ने मेले में पेयजल, पानी व्यवस्था और शौचालय निर्माण की तैयारी शुरू नहीं की है। समय पर इनकी व्यवस्था न होने पर मेेले में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेला अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कोविड के मानकों पर 13 से 30 अप्रैल तक मेले का आयोजन होगा। दुकानों में भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए मेला क्षेत्र की सड़कों को चौड़ा बनाया गया है। दुकानदारों को दमकल विभाग के निर्देशों का भी सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें