फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयलर का सेफ्टीवॉल्व फटा, तीन कर्मी झुलसे

विज्ञापन
काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। एक पेपर मिल के स्टीम बॉयलर का सेफ्टीवॉल्व फटने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे कर्मियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक कर्मचारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित एक पेपर मिल के बॉयलर की स्टीम लाइन में लीकेज हो गया था। आवास-विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र तिवारी (30) पुत्र एनडी तिवारी, मोहल्ला पक्काकोट निवासी अनिल कुमार (24) और कुंडा थाने के ग्राम बैंतवाला निवासी अजय कुमार (26) पुत्र रमेश सिंह पेपर मिल के मेकेनिकल विभाग में कर्मचारी हैं।
बृहस्पतिवार सुबह तीनों स्टीम पाइप लाइन का सेफ्टीवॉल्व ठीक कर रहे थे। अचानक सेफ्टीवॉल्व तेज आवाज के साथ फट गया। इसके चलते तीनों के ऊपर खौलता पानी गिरने से वे लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पेपर मिल में हुए विस्फोट से वहां खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे कार्यालय बाबू और अन्य कर्मियों ने झुलसे कर्मचारियों को चामुंडा मंदिर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तीनों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि तीनों घायल 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। इनमें अजय की हालत नाजुक बनी हुई है। फैक्ट्री के लिपिक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से तीनों कर्मचारियों का इलाज कराया जा रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें