फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने अस्पताल में लगवाए बॉडी सैनिटाइजर चैंबर

विज्ञापन
सितारगंज सीएचसी में बॉडी सैनिटाइजर मशीन का शुभारंभ करते विधायक सौरभ बहुगुणा। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
असितारगंज। विधायक सौरभ बहुगुणा ने निजी खर्चे पर नगर के सीएचसी और शक्तिफार्म के पीएचसी में बॉडी सैनिटाइजर चैंबर लगवाए हैं। इससे अस्पताल आने वालों रोगियों समेत स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण की संभावना समाप्त होगी। 60 हजार रुपये की लागत से सीएचसी के मुख्य गेट पर लगाए गए सैनिटाइजर चैंबर का विधायक ने मंगलवार को शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इसमें प्रयोग होने वाले सैनिटाइजर की व्यवस्था भी वह स्वयं करेंगे। जल्द ही शक्तिफार्म अस्पताल में एक और महिला चिकित्सक सहित तकनीशियनों की तैनाती होगी। कहा कि विधायक निधि से दी गई एंबुलेंस से रोगी को दूसरे अस्पतालों तक पहुंचाने में आने वाले खर्च का वहन भी उनके माध्यम से किया जाएगा।
वहां चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, शक्तिफार्म के मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, राकेश त्यागी, सुखदेव सिंह, पंकज गहतोड़ी, शक्तिफार्म में डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह, डॉ. संदीप कौर, मयंक अग्रवाल, सुबल विश्वास, देबू मंडल, नरेंद्र भट्ट, मनोज सरकार, वरुण बैरागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें