फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी आए गढ़वाल राइफल्स के जवान की हार्ट अटैक से मौत, जम्मू-कश्मीर में थी पोस्टिंग 

Tue, 28 Jul 2020 04:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में तैनात गढ़वाल राइफल्स के एक जवान की हार्टअटैक से मौत हो गई। वह इन दिनों छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जगतपुरी (पौड़ी गढ़वाल) और हाल निवासी कचनाल गाजी काशीपुर निवासी जयवीर (31) पुत्र सुल्तान सिंह गढ़वाल राइफल्स में नायक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। एक पखवाड़े पूर्व वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अचानक जयवीर की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक हार्टअटैक से उनकी मृत्यु हुई है। सूचना पर पहुंचे प्रतापपुर चौकी प्रभारी गणेश चंद्र पांडे ने शव का पंचनामा भरा। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें