फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, हत्या का शक

Sat, 23 May 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी जितेंद्र उर्फ बबलू (18) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। 112 की सूचना पर पहुंची पैगा चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने दो युवकों पर उसकी हत्या करने का संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जितेंद्र उर्फ बबलू पुत्र नरेंद्र का शव सुबह करीब छह बजे बांसखेड़ा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। इस पर एसआई दीपक चौहान ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। मृतक के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा भाई-बहन भी है। मृतक के पिता नरेंद्र ने गांव के दो युवकों पर संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना था कि बृहस्पतिवार शाम जितेंद्र गांव के ही दो युवकों के साथ देखा गया था। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें