गदरपुर में एक युवक अपने कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। युवक की ओर से आत्महत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है।
एक युवक अपने कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। युवक की ओर से आत्महत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
ग्राम खानपुर पश्चिम निवासी पवन कुमार (18) गदरपुर में एक दर्जी की दुकान पर कपड़े सिलने का कार्य करता था। शनिवार रात पवन कुमार खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह करीब पांच बजे मां गीता देवी ने उसे जगाने के लिए आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर गीता ने जब कमरे में जाकर देखा तो पवन का शव दुपट्टे पर लटका हुआ था। लोगों की मदद से पवन को उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थाने से एसआई महेश चंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। बड़ा भाई राजकुमार ने आत्महत्या की वजह पर अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने बताया कि पवन का मोबाइल कब्जे में लिया गया है, जिसे खोलने की कोशिश की जा रही है। पवन के पिता छोटे सिंह की दस वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का ग्राम खानपुर पश्चिम के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।