फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नवजात शिशु का शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला

Sat, 02 May 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शाम ढलने से पहले रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक थैले में नवजात का शव पड़ा मिला जिसकी सांसें दुनिया देखने से पहले ही थम गई थीं। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस नवजात के शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची और हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लगभग छह बजे डायल 112 पर किसी ने सूचना दी कि प्रिया मॉल के पीछे रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक थैले में किसी नवजात शिशु का शव पड़ा है। कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी, कटोराताल चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की और यहां पर नवजात को फेंकने के संबंध में जानकारी जुटाई लेकिन सफलता नहीं मिली। नवजात के शव को देखकर प्रतीत हो रहा था कि उसका जन्म कुछ घंटे पहले हुआ होगा।
कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो रहा आखिर यहां कौन बच्चे को थैले में रखकर फेंक गया। उधर, एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने बताया कि नवजात या भ्रूण के पोस्टमार्टम की काशीपुर में सुविधा नहीं है। इसलिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें