फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा मंत्र : रटने की आदत छोड़ें, लॉजिक समझने पर दें जोर

Sat, 21 Feb 2026 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। अंतिम समय की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञों और पूर्व टॉपर्स ने जीत का मंत्र साझा किया है। उनका कहना है कि परीक्षा में सफलता का रास्ता रट्टा मारने से नहीं बल्कि पाठ्यक्रम को समझने और निरंतर अभ्यास से होकर गुजरता है।
विज्ञापन

टॉपर्स की सलाह : कैसे हासिल करें मेरिट?
मैंने हर दिन छह घंटे की पढ़ाई और बार-बार अभ्यास को अपनी ताकत बनाया। प्री-बोर्ड परीक्षाओं को हल्के में न लें क्योंकि ये आपकी असली स्थिति का आईना होती हैं। तनाव से बचें क्योंकि तनाव याद किए हुए उत्तर भी भुला देता है। - नेहा रावत (10वीं, 22वीं रैंक), टॉपर, मानपुर रोड
- पिछले 10 वर्षों के सॉल्व्ड पेपर हल करना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है। लिखने का अभ्यास करें क्योंकि लिखने से टॉपिक लंबे समय तक याद रहता है। मैंने तैयारी के लिए लाइब्रेरी और यू-ट्यूब लेक्चर्स का भी सहारा लिया। - नितिन कुमार, (10वीं, 16वीं रैंक), टॉपर, टांडा उज्जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में चमकने के लिए गोल्डन टिप्स
- जितने अधिक मॉक पेपर हल करेंगे, समय प्रबंधन उतना ही बेहतर होगा।
- रटने के बजाय लिखकर अभ्यास करने से उत्तर देने की शैली में सुधार आता है।
- परीक्षा के बीच-बीच में आराम करना अनिवार्य है। लगातार पढ़ाई दिमाग को थका देती है।
- रटा हुआ ज्ञान तनावपूर्ण स्थिति में साथ छोड़ देता है जबकि समझा हुआ टॉपिक आप अपनी भाषा में भी लिख सकते हैं।
विशेष सुझाव : परीक्षा के दिन क्या करें?
- समय सारिणी का सख्ती से पालन करें।
- नंबर कम आने पर निराश होने के बजाय कमियों को सुधारें।
- एकाग्रता के लिए शांत वातावरण (जैसे लाइब्रेरी) का चुनाव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें