सितारगंज। ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए अब छात्रसंघ अध्यक्ष रजविंदर कौर ने हुंकार भरी है। उन्होंने इस बाबत एसडीएम रविंद्र जुवांठा को ज्ञापन सौंपा है। शुक्रवार को दिए ज्ञापन में छात्रसंघ अध्यक्ष रजविंदर कौर ने कहा कि उनके राजकीय पीजी महाविद्यालय की रोड पर कई स्टोन क्रशर स्थित हैं। इसके अलावा सिडकुल भी इसी रोड पर है। जहां से दिनभर कई ओवरलोड व ओवरस्पीड वाहन गुजरते हैं। इससे छात्रों, स्थानीय निवासियों व राहगीरों को हमेशा सड़क हादसा होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मांग की है कि महाविद्यालय के सामने से गुजरने वाले ओवरलोड व ओवरस्पीड वाहनों पर सख्त कार्रवाई कर उनका चालान किया जाए। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष तुषार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।