फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : प्रधानाचार्य कक्ष से अलग रखना होगा डबल लॉक वाला कमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 21 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने पत्र जारी कर प्रश्नपत्रों को रखने के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक विशेष कक्ष की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए उन्हें रखने के लिए यह कक्ष डबल लॉक युक्त होना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अनधिकृत पहुंच को रोका जा सके।
आदेश में यह भी साफ कहा गया है कि केवल डबल लॉक वाला कमरा ही पर्याप्त नहीं होगा बल्कि उस कक्ष में चार डबल लॉक युक्त अलमारियां भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिएं। इनमें प्रश्न पत्रों को निर्धारित क्रम और तिथि के अनुसार सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

अलमारियों की चाबियों की जिम्मेदारी तय अधिकारियों के पास ही रहेगी। प्रश्नपत्र कक्ष के अंदर और उसके प्रवेश द्वार के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना भी अनिवार्य किया गया है। कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। उनकी रिकॉर्डिंग भी एक महीने तक सुरक्षित रखनी होगी। सीसीटीवी सिस्टम के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी।

नहीं तो होगी कार्रवाई- सीईओ
बोर्ड की ओर से यह निर्देश हैं कि प्रश्न पत्र कक्ष की नियमित जांच की जाए। निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप हों। यदि किसी विद्यालय में निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें परीक्षा केंद्र बदलने से लेकर संबंधित अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई तक के प्रावधान शामिल हैं। -केएस रावत, सीईओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें