फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीलिया के लक्षण वाले 50 मरीजों के रक्त सैंपल लिए

Tue, 09 Jun 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नयागांव में पीलिया और लीवर संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को फिर गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें पीलिया के लक्षण वाले 50 मरीजों के रक्त सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए गए। वहीं, पांच मरीजों में बिलीरुबिन स्तर अधिक मिलने पर उन्हें उप जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम, चिकित्सा अधिकारियों, सीएचओ और लैब तकनीशियनों की संयुक्त टीम ने गांव में घर-घर सर्वेक्षण कर लोगों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया। शिविर में मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। जांच के दौरान पांच मरीजों में बिलीरुबिन का स्तर पांच मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से अधिक पाया गया। इन मरीजों में पेट दर्द, उल्टी और अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण मिलने पर उन्हें बेहतर उपचार और विशेषज्ञ परामर्श के लिए उप जिला अस्पताल रेफर किया गया।
-इंसेट

पूर्व जिपं अध्यक्ष ने की 10 हैंडपंप लगाने की घोषणा

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने रविवार देर शाम नयागांव मृतक अल्तमश मलिक (10) के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने गांव में पीलिया से प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समस्या से अवगत कराया जिस पर उन्होंने अपने निजी स्तर से गांव में 10 हैंडपंप लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें