फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी सभाओं में कृषि कानूनों पर क्यों नही बोलते पीएम: टिकैत

विज्ञापन
काशीपुर में किसान कानूनों पर फोल्डर का लोकापर्ण करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। भाकियू भाकियू (युवा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने फिर दोहराया कि तीनों कृषि कानून निरस्त न होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने राजस्थान में किसान पंचायत पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए हमले की भर्त्सना की।
विज्ञापन

टिकैत शुक्रवार की शाम नवीन मंडी समिति के अतिथिगृह में कृषि कानूनों में क्या है काला, लिखे फोल्डर का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने किसान आंदोलन में सक्रिय सहभागिता कर रहे किसानों की पीठ थपथपाई। किसान नेता जितेंद्र उर्फ जीतू ने कहा कि सरकार के प्रोपेगेंडा का इस फोल्डर में माकूल जवाब दिया गया है।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि अगर कृषि कानून किसानों के हित में है तो राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन कानूनों की खूबियों के बारे में भी चर्चा करनी चाहिए। कहा कि जल्द ही उत्साही युवा किसानों को संगठन से जोड़कर उत्तराखंड में भी उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कारपोरेट घरानों का मुकाबला करने के लिए शिक्षित और युवा किसानों को भी आगे आना चाहिए। वहां भाकियू युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह राणा, कल्याण सिंह, जगतार सिंह बाजवा, मनप्रीत सिंह, लोकेश शर्मा, लखविंदर सिंह, लेखराज, राजू छीना,बलविंदर सिंह, जितेंद्र बाजवा, पुष्पेंद्र चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें