फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पार्टी झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे भाजपाई

Fri, 04 Apr 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा के स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों के लिए जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से तय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से करने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने बताया कि छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का झंडा अपने घरों पर लगाएगा और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में प्रसारित करेगा। सात अप्रैल को हर मंडल में बूथों पर गोष्ठी का आयोजन होगा।
विज्ञापन

10 से 12 अप्रैल तक गांव व बस्ती चलो अभियान के तहत सभी बूथों पर पार्टी के वरिष्ठ लोग प्रवास करेंगे। 14 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर अपने क्षेत्रों में उनकी प्रतिमा पर सफाई अभियान कर बूथों पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की रिपोर्टिंग प्रदेश नेतृत्व की ओर से घोषित प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार के नेतृत्व वाली टोली करेगी। जिले से इस टोली के संयोजक अमित नारंग रहेंगे।
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती को भी बूथ स्तर तक मनाने का कार्य करेंगे। वहां पर मेयर विकास शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, आंबेडकर जयंती के जिला संयोजक सुरेश कोली, इंदरपाल मान, राजेश तिवारी, शालिनी बोरा, रश्मि रस्तोगी, धीरेंद्र मिश्रा सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें