कोसी नदी शीशम घाट पर अवैध खनन को लेकर पीएसी के इंचार्ज और भाजपाइयों की बीच तकरार हो गई। जिस पर हंगामा हो गया। बताते हैं कि अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां को पीएसी ने रोक लिया।
जिसको लेकर विवाद हुआ। पीएसी इंचार्ज काशी नरेश शुक्ला ने चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों को घटना की सूचना दी है। वही कुछ लोगों का कहना है कि पीएसी जवान खनन वाहनों से वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही दर्जनभर भाजपाई मौके पर पहुंचे। जिस पर बहस हो गई।
देखते ही देखते पीएसी और भाजपाइयों के बीच गाली गलौच, धक्कामुक्की हो गई। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कोसी नदी खनन क्षेत्र में रात में खनन किया जा रहा है। कोसी नदी के अधिकांश घाटों पर पीएसी को तैनात किया गया है। मामला बढ़ता देखकर कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाल ओपी शर्मा ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।