फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार वार्ड में ‘मान न मान मैं तेरा मेहमान’ 

Sun, 04 Nov 2018 11:12 PM IST
चंदन बंगारी/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बाजार वार्ड में लगे प्रत्याशी के होर्डिंग में लिखा ‘भाजपा समर्थित’ शब्द। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकाय चुनाव में मुख्य बाजार वार्ड नंबर 28 में अधिकृत प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने से फजीहत झेलने वाली भाजपा अब निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने को लेकर असमंजस में है। भाजपा से बगावत कर अपनी भाभी को निर्दलीय मैदान में उतारने वाले पूर्व पार्षद ने बिना पार्टी की घोषणा के होर्डिंग में प्रत्याशी को भाजपा समर्थित दर्शाया है। बताया जा रहा है कि उक्त प्रत्याशी को समर्थन देने पर भाजपा के एक पदाधिकारी ने इस्तीफा देने की चेतावनी तक दे रखी है। पार्टी में अंदरखाने उक्त प्रत्याशी को समर्थन देने को लेकर गतिरोध जारी है। 
विज्ञापन


दरअसल शहर के प्रमुख मुख्य बाजार वार्ड में भाजपा ने कांग्रेस से आए गुरदीप गाबा को टिकट दिया, लेकिन गुरदीप का नामांकन खारिज हो गया था। पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व पार्षद सोनू अनेजा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी भाभी दिव्या अनेजा को मैदान में उतारा है। भाजपा के प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद पार्टी के कुछ नेता निर्दलीय प्रत्याशी रेनू के पक्ष में अंदरखाने लामबंद हैं। वहीं कुछ नेताओं ने दिव्या को समर्थन की वकालत की है। 

इससे पहले कि पार्टी इस पर निर्णय लेती, दिव्या के होर्डिंग और प्रचार वाहन में उसे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दर्शा दिया गया है। इसको लेकर कुछ नेता नाराज भी बताए जा रहे हैं। पार्टी भी इस ‘अतिक्रमण’ को लेकर उपजी लोगों की नाराजगी को लेकर समर्थन को लेकर जल्दबाजी नहीं चाहती है। इधर, पूर्व पार्षद सोनू अनेजा ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशी दिव्या को समर्थन दे दिया है। वहीं, विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि प्रत्याशी को समर्थन देने को लेकर उनको जानकारी नहीं है।  

- निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन को लेकर वरिष्ठ नेताओं की टीम गठित की गई है। बाजार वार्ड में अभी किसी प्रत्याशी को अधिकृत समर्थन नहीं दिया है। किसी प्रत्याशी ने होर्डिंग में समर्थित लिखा है, यह उनके संज्ञान में नहीं है।  - शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष, भाजपा। 

- बाजार वार्ड मेरे क्षेत्र में आता है। लिहाजा अपने वार्ड में प्रत्याशी के समर्थन को लेकर दुविधा थी। इसलिए समर्थन का निर्णय जिलाध्यक्ष के जिम्मे छोड़ दिया गया है। - हरीश सुखीजा, नगर अध्यक्ष, भाजपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें