काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रबंधन में पूरी तरह से फेल रही जिसके चलते धारचूला और मुनस्यारी के लोगों को आपदा का सामना करना पड़ा। कोरोना काल में भी भाजपा ने काफी बड़े दावे किए लेकिन सरकारी तंत्र जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधा नहीं पहुंचा सका।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीमा पर तनाव है लेकिन भाजपा सरकार उसकी बात नहीं करती है। कोरोना काल में लाखों युवा बेरोजगार हो गए लेकिन भाजपा ने उनके रोजगार के लिए भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। किसानों की कर्ज माफी का दंभ भरने वाली भाजपा अब किसानों को भूलकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर राजनीति कर रही है। सरकार जनता के बीच सामंजस्य की बात करती है लेकिन खुद सरकार और संगठन के बीच ही तालमेल नहीं है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर प्रीतम सिंह का कहना था कि वह किसानों के हक के लिए प्रदर्शन करेंगे। इधर, कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों के रुके हुए 25 करोड़ के बकाया भुगतान पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। वहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, प्रदेश मंत्री आशीष अरोड़ा, गीता चौहान और जय सिंह गौतम भी शामिल थे।