फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतन शिविर में आगामी चुनाव के रोडमैप पर चर्चा होगी: मदन कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रामनगर में रविवार से 29 जून तक आयोजित चिंतन शिविर में आगामी चुनाव के रोडमैप को लेकर चर्चा होगी। जिसमें मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। चिंतन शिविर के लिए रामनगर जाने के दौरान कौशिक कुछ देर के लिए काशीपुर में रुके थे।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री की सदन की सदस्यता को लेकर सांविधानिक संकट पैदा नहीं होगा। उनका कहना था के कि गंगोत्री की सीट खाली है, चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भाजपा मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर निर्णय ले लेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर केंद्र सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना काल में दिल्ली के मुख्यमंत्री शोर मचाते रहे कि केंद्र सरकार ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर रही है। जबकि सरकार ने देश भर में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई। जनता को भ्रमित करने व सरकार को बदनाम करने के आरोप में केंद्र सरकार आप सरकार पर मुकदमा दर्ज कर सकती है। कांग्रेस को लेकर मदन कौशिक का कहना था कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है और डूबते जहाज पर कोई नहीं बैठना चाहता। उनका दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। यहां मेयर ऊषा चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, मोहन बिष्ट, अनिता कंबोज, राहुल कंबोज, राजेंद्र सैनी, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें