फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में तराई ने ओढ़ी कोहरे की चादर 

Fri, 04 Jan 2019 11:54 PM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
रुद्रपुर की नैनीताल रोड पर घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
तराई के खटीमा से लेकर जसपुर क्षेत्र तक शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड से जिले में जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह 10 बजे तक हाइवे पर कोहरे के चलते 10-15 मीटर दूरी तक भी वाहन नजर नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन


घने कोहरे के बीच वाहन हाइवे पर रेंगते नजर आए। ठंड से बचने के लिए दिनभर लोग अलाव सेंकते दिखे। घने कोहरे के चलते रोडवेज बसें और ट्रेन भी विलंब से पहुंचीं। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार व सोमवार को बूंदाबांदी की संभावना जतायी है।  

इधर, दिल्ली रूट की करीब 10 रोडवेज बसें ढाई से तीन घंटे विलंब से पहुंचे। बाघ एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे विलंब से पहुंचे। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार को दिनभर घने बादल रहेंगे। शनिवार रात से अगले दो दिन बूंदाबांदी, हल्की बारिश की संभावना है। उधर, कड़ाके की ठंडक के बावजूद जिला अस्पताल के रैन बसेरे में बृहस्पतिवार को भी ताला लगा रहा।

इस संबंध में प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने बताया कि रैन बसेरा में तीमारदारों के लिए मात्र 25 रुपये में रात को ठहरने की व्यवस्था है लेकिन अधिकतर तीमारदारों के स्थानीय होने के कारण वह रैन बसेरे के लिए डिमांड नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ठंड पड़ने पर तीमारदार रैन बसेरा खुलवाने की मांग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें