फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डॉ. आंबेडकर पार्क में मनाई जाएगी जयंती

Tue, 31 Mar 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आंबेडकर पार्क जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष चंद्रहास गौतम ने बताया कि भोगपुर स्थित आंबेडकर पार्क में 14 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे से रात आठ बजे तक डॉ. भीमराव आंबेडकर और ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में महापुरुषों के विचारों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन


आंबेडकर संदेश शोभायात्रा को लेकर जनसंपर्क शुरू

काशीपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से बैठक की गई। इसमें डॉ. आंबेडकर की जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा पर चर्चा की गई। समिति के संस्थापक जीतेंद्र देवांतक ने बताया कि सोमवार से अंबेडकर संदेश शोभायात्रा के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू करते हुए वार्ड संख्या छह हिम्मतपुर में युवाओं से संपर्क कर पार्षद सतीश कुमार के कार्यालय पर बैठक की गई। सभी से 14 अप्रैल को काशीपुर में होने वाले यात्रा में अधिक से अधिक संख्या पहुंचने का आह्वान किया गया। वहां पंकज कुमार, सुकलेश आजाद, हरगुलाल गौतम, महीलाल गौतम, शंकर सिंह, जयपाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन




(अरुण कुमार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें