फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में अचानक मुर्गियां मरने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
बाजपुर के गांव एनएन टोपा में मृत मुर्गियों का सैंपल लेती पशु चिकित्सा टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। गांव नंदपुर नरका टोपा में एक बतख सहित आठ मुर्गियों की अचानक मौत से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने बर्ड फ्लू होने की आशंका जताई। पशु चिकित्सा टीम ने सभी पक्षियों का पोस्टमार्टम कर सैंपल लिया। इधर, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस खड़ायत ने मृत मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी पांच ग्रामीणों की एक बतख और सात मुर्गियां अचानक मर गई। इस खबर से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभागीय के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पशु क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी जगमोहन कांबोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पक्षियों का पोस्टमार्टम कर सैंपल लिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीएस खड़ायत ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव बरहैनी में भी 15 मुर्गियां मर गई थीं। अधिक ठंड के कारण भी मुर्गियों की मौत हो जाती है। सैंपल ले लिए गए हैं और इन्हें रुद्रपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें