फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई से आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को बदलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क के पास एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। तनेजा ने कहा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पहले गैस सिलिंडर की सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में 200 रुपये तक आती थी। यह आज 10 से 15 रुपये तक सिमट गई है। पार्टी की नेत्री मीना शर्मा ने कहा कि महंगाई की वजह से घर का बजट बिगड़ चुका है।
उन्होेंने सरकार पर युवाओं से झूठे वादेे का आरोप लगाया। वहां पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री राजीव कामरा, मोहन खेड़ा, दिलीप अधिकारी, बाबू खान, विजय अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह थे। इधर, खटीमा में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के नेतृत्व में सितारगंज रोड पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया। वहां पर खतीजा मलिक, ऊषा सक्सेना, कविता कापड़ी, दीपा राठौर, राजू सोनकर, बबीता उप्रेती, शोभा बिष्ट, अरफात अंसारी आदि थे। (संवाद)

खटीमा में महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें