फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: पशुपालन और खेती होगी आसान, मोबाइल एप बताएगा समाधान, बायोटेक ने विकसित किए दो एंड्रॉइड एप

Thu, 22 May 2025 12:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बायोटेक ने कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए दो एंड्रॉइड एप विकसित किए हैं। संपन्न खेती-संपन्न उत्तराखंड एप कृषि संबंधी जरूरतों का वन स्टॉप समाधान है, जबकि स्वस्थ पशु-समृद्ध उत्तराखंड एप पशुपालन क्षेत्र में किसानों को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक) ने कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए दो एंड्रॉइड एप विकसित किए हैं। संपन्न खेती-संपन्न उत्तराखंड एप कृषि संबंधी जरूरतों का वन स्टॉप समाधान है, जबकि स्वस्थ पशु-समृद्ध उत्तराखंड एप पशुपालन क्षेत्र में किसानों को नई दिशा देगा। ये एप बायोटेक की वैज्ञानिक डॉ. साक्षी पैन्युली और प्रतिभा नेगी ने विकसित किए हैं।

विज्ञापन


डाॅ. साक्षी ने बताया कि हाल ही में बायोटेक की ओर से इन दोनों एप के प्रचार-प्रसार के लिए टिहरी के गांव पिपलेथ और टिपली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां बड़ी संख्या में किसानों ने जानकारी हासिल कर इन्हें डाउनलोड किया। 

कुमाऊंनी और गढ़वाली भाषा में भी मिलेगी जानकारी
डॉ. साक्षी ने बताया कि इन दोनों एप पर भाषा संबंधी चयन का विकल्प दिया गया है, जिसमें हिंदी सहित कुमाऊंनी और गढ़वाली आदि स्थानीय भाषाएं भी शामिल हैं। दोनों एप पर पढ़ने के साथ सुनने का भी विकल्प दिया गया है। इसके माध्यम से पशुओं व कृषि संबंधित जानकारी सुनकर भी प्राप्त कर सकते हैं। खेती और पशु संबंधी जितनी भी समस्याएं किसानों के सामने आएंगी, उनका समाधान इस एप के जरिये घर बैठे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। एप को अलग-अलग भागों के आधार पर डिजाइन किया गया है। दोनों एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं जिन्हें किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल में इंस्टॉल किया जा सकता है।
विज्ञापन


संपन्न खेती-संपन्न उत्तराखंड एप : अलग-अलग भागों में उत्तराखंड में उगाई जाने वाली सभी फसलों, सब्जियों, फल-फूलों, मसालों, दालों और तिलहन के लिए अनुकूल परिस्थिति में फसल प्रबंधन से लेकर जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी इस एप पर मिलेगी।

स्वस्थ पशु-समृद्ध उत्तराखंड एप : पशुओं की देखरेख. पालन-पोषण, उनमें होने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम सहित व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पशुपालन संबंधी सभी जानकारियां इस एप पर जुटाई गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें