फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: नशे में कमरे में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Thu, 22 May 2025 12:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में एक युवती ने युवक पर शराब के नशे में कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शराब के नशे में कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर में कहा कि बीते 12 मई की रात पीलीभीत के थाना जहानाबाद के ग्राम रम्पुरा उझैनिया निवासी दीनदयाल शराब के नशे में उसके कमरे में घुस गया। आरोपी ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दीनदयाल ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।

युवती का कहना है कि आरोपी वीडियो का डर दिखाकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी गई है। उसको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें