फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में पड़ा मिला अस्पतालों का बायोमेडिकल कचरा

विज्ञापन
काशीपुर के एक निजी अस्पताल का निरीक्षण करते उपाध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश हर्बोला ने तीन निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। अस्पतालों में कचरा निस्तारण होना नहीं पाया गया। बायो मेडिकल बेस्ट खुले में पड़ा पाया गया। इस दौरान दो सर्विस सेंटरों में भी अनियमितता पाई गईं। जिन संस्थानों में अनियमितताएं पाई गईं उनको नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हर्बोला मुरादाबाद रोड स्थित नवजीवन हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल के वार्डों में डस्टबिन नहीं थे और बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई। मेडिकल वेस्ट अस्पताल के पीछे खुले में पड़ा था। वहां ईटीपी भी नहीं मिला। सेवा हॉस्पिटल में भी बायो मेडिकल वेस्ट के रख रखाव को लेकर खामियां पाई गईं। मेडिकल वेस्ट अस्पताल की छत पर फेंका गया था।
प्रबंधन की ओर से बायो मेडिकल बेस्ट के निस्तारण में लगे कर्मियों का मेडिकल न कराए जाने की बात भी सामने आई है। अस्पताल परिसर में विसरा भी पाया गया। इसके बाद टीम ने दढियाल रोड पर सहारा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया जहां वार्डों में अलग-अलग कूड़ेदान नहीं मिले। अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट को अलग-अलग नहीं किया गया और जैविक-अजैविक कचरा खुले में फेंका गया था।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने बाजपुर रोड स्थित कुमार ऑटोव्हील और बिंदल हुंडई सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया। सर्विस सेंटर पर गाड़ी धुलाई होते मिली। धुलाई से निकलने वाले पानी के ट्रीटमेंट का कोई प्रबंध नहीं पाया गया। अशुद्ध पानी नाली में बहता मिला। इस पानी का सेंपल जांच के लिए लिया गया है।
धुलाई में प्रयुक्त ऑइल क्लॉथ खुले में पड़ा मिला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि उपाध्यक्ष हर्बोला रिपोर्ट तैयार कर ले गए हैं। जिन संस्थानों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसीएमओ डॉ. ऊषा जंगपांगी, पीसीबी से अनुश्रवण सहायक योगेश रावत, मोहन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें